Sunday, August 29, 2010

COMMON WEALTH GAME

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नए सिरे से तैयार किए गए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे निर्माण कार्यो को लेकर अपने प्रयासों में तेजी लाएं। क्योंकि देश भर में लोग राष्ट्रमंडल खेलों के शानदार आयोजन की आशा लगाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने स्टेडियम को शानदार बताया और साथ ही इसे पूरी तरह तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने प्रयास में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब देश में होने वाले अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन के शुरू होने में सिर्फ 35 दिन रह गए हैं। प्रधानमंत्री दोपहर को स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ आयोजन समिति के अधिकारी थे। इस स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन होना है। इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण में 9.6 अरब रुपये खर्च हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने दो सप्ताह पहले अपने आवास पर आयोजन से जुड़े तमाम मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। तैयारियों पर चर्चा के अलावा प्रधानमंत्री ने स्टेडियमों का दौरा करने के संकेत दिए थे। आयोजन समिति पर अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के बाद बुलाई गई उस बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा था कि तैयारियों को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए क्योंकि इस समय 'पूरी दुनिया की नजरें' भारत पर टिकी हैं।
प्रधानमंत्री की बैठक के बाद आयोजन से जुड़े कार्यो की देखरेख की जिम्मेदारी 10 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई थी। इन अधिकारियों को एक-एक आयोजन स्थल की जिम्मेदारी दी गई थी। इन अधिकारियों का नेतृत्व कैबिनेट सचिव कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी मुहैया कराते हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुधार और पुनर्निर्माण कार्य दो वर्ष आठ महीने पहले शुरू किया गया था लेकिन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने इन कार्यो को पूरा करने की अंतिम तारीख में कई बार तब्दीली की। बीते 28 जुलाई को इस स्टेडियम को राष्ट्र को समर्पित किया गया था लेकिन इसके बावजूद यहां कई स्तर पर कार्य अधूरे रह गए

2 comments:

  1. is desh me thhik pujaa ke time pe hi bakari khone ki kahaawat sadiyo se hai ,wahi in khelo ki taiyaariyo me bhi dikh raha hai

    ReplyDelete
  2. are ha many many thanks for follow my blog

    ReplyDelete