Monday, August 9, 2010

मुंबई में दो जहाज टकराए, कैप्टनों पर केस दर्ज

Posted on Aug 09, 2010 at 07:39 | Updated Aug 09, 2010 at 08:47

मुंबई। मुंबई में समुद्र में दो जहाजों के आपस में टकराने के मामले में जहाज के दोनों कैप्टनों के खिलाफ पर्यावरण एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही केंद्र सरकार ने इस मामले के जांच के आदेश भी दे दिए हैं क्योंकि जहाज से निकलने वाला तेल बेहद ही खतरनाक है। इस तेल से समुद्र का पानी दूषित तो हो ही रहा है साथ ही समुद्री मछलियों पर भी खतरा पैदा हो गया है।

समुद्र में डूबता हुआ ये जहाज एमएससी चित्रा जहाज मुंबई से सामान लादकर गुजरात की तरफ रवाना हुआ था तभी समुद्र में मरम्मत के लिए खड़ा एमवी खलिजिया जहाज को चित्रा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चित्रा जहाज समुद्र में ही अपना नियंत्रण खो बैठा और उसपर लदे सामान समुद्र में गिरने लगे।




माना जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से समुद्र में ये हादसा हुआ। इस घटना के बाद दोनों जहाजों के कैप्टन को तलब किया गया और इस हादसा की जानकारी मांगी गई। साथ ही मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन ने पर्यावरण एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस दोनों कैप्टन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने का मन बना रही है। इनसे लगातार पूछताछ जारी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने भी जांच के आदेश दिए हैं और डिजास्टर मैंनेजमेंट टीम की बैठक बुलाई है ताकि इस हादसे पर कोई ठोस कदम उठाया जा सके।

समुद्र में डूबते जहाज को बचाने में और जहाज से निकल रहे तेल पर काबू पाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ इंडियन नेवी की टीम भी लगातार जद्दोजहद में जुटी है।

मुंबई के बहार से आने वाले सभी जहाजो को जेएनपीटी के तरफ आने वाले रस्ते पर पाबंदी लगा दी है क्योंकि उस रास्ते में काफी तेल काफी पड़ा हुए और जहाज से गिर रहे कंटेनर भी समुद्र में तैर रहे है। ये कंटेनर कभी भी किसी भी चलते हुई जहाज से टकरा सकता है और जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

No comments:

Post a Comment